इराक़ की उच्च इस्लामी परिषद के प्रमुख ने आतंकवादी गुटों से निपटने के लिए इराक़ में सभी संप्रदायों के बीच एकता को ज़रूरी बताया है।
सय्यद अम्मार हकीम ने रविवार को अलइराक़िया टीवी चैनल के साथ बातचीत में, इराक़ में सभी संप्रदायों के बीच एकता को ज़रूरी बताया और कहा कि इस एकता से किसी विशेष गुट, जाति या संप्रदाय नहीं बल्कि सभी इराक़ियों को फ़ायदा पहुंचेगा। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि इराक़ का बटवारा किसी भी इराक़ी गुट के हित में नहीं है।
अम्मार हकीम ने बल दिया कि इराक़ का बटवारा करने की साज़िश पश्चिमी देशों ख़ास तौर पर अमरीका की है और इराक़ी जनता एकता के ज़रिए इस साज़िश को नाकाम बना सकती है। इराक़ की उच्च इस्लामी परिषद के अध्यक्ष ने उन नेताओं की आलोचना की जो लोगों को संप्रदायिकता व फूट के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इराक़ी नेताओं से अपील की कि जनता को राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिकता से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।